फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिया, कृष्णा और गौतम ने बनाए नए कीर्तिमान

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टे​डियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता के एक मुकाबले में
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। झांसी की जिया यादव, अयोध्या के कृष्णा यादव और बरेली के गौतम शाह ने केएन कपूर मेमोरियल राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप में नए कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान लखनऊ के खाते में एकमात्र कांस्य पदक आया, जो शिवेंद्र यादव ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हासिल किया।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की शैला भाटी ने चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडीविजुअल मिडले, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्णिम सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में जिया ने 1.06:24 मिनट का समय निकाल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में गौतमबुद्धनगर की सिदक कौर ने रजत और आगरा की महेशिका लावण्या ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अयोध्या के कृष्णा यादव ने 100 मीटर बटर फ्लाई में 00.58.82 सेंकड का समय निकाल कर नया कीर्तिमान स्थापित करने के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। कन्नौज के यर्थाथ और इशान रस्तोगी ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन तीसरा कीर्तिमान बरेली के गौतम शाह ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में बनाया। उन्होंने 00.55.48 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। स्पर्धा में गाजियाबाद के आर्यन चिकारा को रजत और वाराणसी के सत्यम साहनी को कांस्य पदक मिला। इससे पहले यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद पहले दिन के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर आयोजन सचिव कीर्ति प्रकाश मिश्रा और चैंपियनशिप के निदेशक रवीन कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता के एक मुकाबले में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें