फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 घंटे बाद बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात आए आंधी-पानी के कारण 30 से ज्यादा खंभे, तार टूटने से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद दुरुस्त हो सकी। इस दौरान शहर के कई इलाकों के साथ मोहनलालगंज, निगोहां, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर और मलिहाबाद में बिजली संकट रहा। बांसमंडी जीटीआई और अहिबरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति में बाधा से भी उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

मोहनलालगंज खंड के अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ खंभे, तार बदलने का काम रात 12 बजे तक चला। इसके बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर आई। उधर, चिनहट, इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, विकासनगर, फैजुल्लागंज, ठाकुरगंज, सहादतगंज, राजाजीपुरम, रकाबगंज, चारबाग और आशियाना में रात को बिजली की आवाजाही लगी रही। आलमबाग के चंदरनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लाइनों के फॉल्ट और केबल जलने से शनिवार शाम को बिजली संकट रहा। पारा में ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हुए।



लापरवाही में उपकेंद्र ऑपरेटर निलंबित

लापरवाही के आरोप में गऊघाट उपकेंद्र के ऑपरेटर राम लखन मौर्या को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने निलंबन आदेश जारी किया है। आरोप है कि राम लखन उपस्थिति लगाकर उपकेंद्र पर ड्यूटी करने के बजाय खिसक गया। उसे 33 केवी कैंट खंड से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें