फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग कारणों से उठाया ऐसा कदम; पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 Jun 2026 04:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। चारों ने अलग-अलग कारणों से ऐसा खौफनाक कदम उठाया। आगे पढ़ें पूरा मामला...
Register For Event
विज्ञापन
सुसाइड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चार लोगों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दुबग्गा इलाके में टाइल्स कारीगर सुनील यादव (33), महिगवां इलाके में शिव व्रत (24), गाजीपुर इलाके में राहुल कनौजिया (31) और बख्शी का तालाब इलाके में प्रेमचंद गोस्वामी (50) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


दुबग्गा के सिकरौली गांव निवासी सुनील यादव के भाई विक्की ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.00 बजे सुनील शराब के नशे में घर पहुंचा। इसको लेकर उसकी पत्नी नीतू से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर विक्की ने दोनों के बीच सुलह करा दी। इसके बाद नीतू दोनों बच्चों को लेकर बाहर चली गई। सुनील ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर विक्की और नीतू ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर विक्की पड़ोसी की छत से होकर कमरे में पहुंचे तो सुनील को साड़ी के सहारे पंखे से लटका पाया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि सुनील ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

शराब के नशे में घर लौटा था

इसके अलावा महिगवां के राजा सलेमपुर निवासी शिव व्रत के घर के बाहर परचून की गुमटी थी। पिता सुरेश ने बताया कि शनिवार दोपहर उनका छोटा बेटा देवेश शराब के नशे में घर लौटा था। यह देखकर शिव व्रत ने उसे डांटा। इस पर देवेश बड़े भाई से लड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर पिता सुरेश ने बीच-बचाव कराया। शाम को सुरेश ने पत्नी शांति से छोटे बेटे देवेश को खाना देने के लिए कहा, लेकिन शिव व्रत ने मना कर दिया। इस पर पिता ने शिव व्रत को डांट दिया। इससे आहत होकर वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी तलाश शुरू हुई तो शिवव्रत का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिवार में पिता सुरेश, मां शांति और छोटा भाई देवेश हैं। सुरेश गांव के मंदिर में पुजारी हैं। एसओ महिगवां राधेश्याम मौर्य ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

अकेले घर लौटा और चुपचाप कमरे में चला गया

वहीं, गाजीपुर के बस्तौली निवासी श्रमिक राहुल कनौजिया परिवार के साथ रहते थे। वह एक कपड़े की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करते थे। उनके रिश्ते के भाई मुकेश ने बताया कि राहुल शनिवार को पत्नी ज्योति और एक वर्षीय बेटे के साथ बाराबंकी के देवा में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। रात में वह अकेले घर लौटा और चुपचाप कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे जब उसकी मां नीमी देवी उसे देखने के लिए कमरे में गईं तो राहुल को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन

खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे

इसके अलावा बख्शी का तालाब के गोसाईनपुरवा निवासी प्रेमचंद्र गोस्वामी की देवरी रूखारा इलाके में चाय की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर पहुंचे और खाना खाकर टहलने के लिए निकले। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात भर परिजन उनको इधर-उधर तलाशते रहे। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे मुकेश जिंदल की बंद पड़ी फैक्टरी परिसर में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका मिला। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि प्रेमचंद्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें