फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्नव, सत्यम और सार्थक अंतिम 4 में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की एमजे बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में बुधवार से जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग में अर्नव मेहरोत्रा, अरिंजय सिंह, सत्यम यादव और सार्थक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अर्नव ने वेदाभष राय को 15-8, 15-14, अरिंजय ने प्रज्ज्वल पाठक को 30-28, सत्यम ने गौरांग सिंह को 30-19 और सार्थक ने यथार्थ कुमार को 30-25 से पराजित किया। प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में पुखराज मिश्रा, हार्दिक गौतम, समर मेहरा, नमन सोनकर, विशाल गुप्ता, अमृत, आनंद राज, पार्थ, उत्कर्ष, सार्थक यादव, श्रेयांश मिश्रा, आयुष पांडेय, पार्थ पांडेय, जय यादव और शौर्य विक्रम ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल व अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों के तहत विशाल गुप्ता ने अलंकृत सिंह और शौर्य विक्रम ने आर्श व्रत शास्त्री को 30-29 के समान अंतर से हराया। वहीं अमृत ने अन्वय मौर्य को 30-26 तथा हार्दिक गौतम ने श्रेयांश मिश्रा को 30-25 से शिकस्त दी।
अंडर-13 वर्ग में प्रांजल प्रताप सिंह, अविराज, अथर्व गुप्ता, मोक्ष सिंह राठौर, गर्वित गुप्ता, अधिराज दास, दिव्यांशु, शिवांश सक्सेना, अर्नव सिंह, श्रीयांश मिश्रा और वीर विक्रम सिंह अगले दौर में पहुंच गए। अंडर-11 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तेजस प्रताप सिंह, लक्षित यादव और युवराज श्रीवास्तव ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-9 वर्ग में अविराज श्रीवास्तव ने अव्योम सिंह को 30-9 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें