फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: वायरल पेपर की परीक्षा निरस्त, अब पांच जून को होगा आयोजन, बनाई गई थी जांच समिति

Mon, 25 May 2026 09:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एकेटीयू में 21 मई को दूसरी पाली में हुई बीटेक छठे सेमेस्टर कंप्यूटर नेटवर्क्स (बीसीएस 603) की परीक्षा का पेपर वायरल होने के बाद निरस्त कर दिया गया है। इसकी परीक्षा अब 5 जून को होगी।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की 21 मई को दूसरी पाली में हुई बीटेक छठे सेमेस्टर कंप्यूटर नेटवर्क्स (बीसीएस 603) की परीक्षा का पेपर वायरल होने के बाद निरस्त कर दिया है। इसकी परीक्षा अब 5 जून को होगी।

विज्ञापन


यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। विश्वविद्यालय की उक्त परीक्षा का पेपर उस दिन परीक्षा के दौरान ही वायरल हो गया था। गाजियाबाद स्थित एक केंद्र से इसके बारे में जानकारी मिली। जबकि यह वायरल नोएडा स्थित केंद्र की गोपनीय जानकारी के माध्यम से हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्र के सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर सील कर दिया था। साथ ही मामले के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी थी। 


ये भी पढ़ें - यूपी: क्या अब विधानसभा चुनावों के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव?, छह महीने तक रहेंगे प्रधान प्रशासक; डीएम को होंगे ये अधिकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बदले नियम, अब रेलवे-बस स्टेशन से इतने किमी दूरी तक बनेंगे केंद्र  


परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उस दिन की बीटेक छठे सेमेस्टर कंप्यूटर नेटवर्क्स (बीसीएस 603) की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। चार जून के बाद इसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्रों को पेपर वितरण में और बेहतर शुचिता बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी निदेशक, प्राचार्य व केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिया है कि पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले 9.30 बजे तक और दूसरी पाली में दो बजे तक सभी छात्रों का केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित करें। इसके बाद किसी छात्र को केंद्र में प्रवेश न दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित छात्रों को इसके बारे में समय से सूचित करें और इसका कड़ाई से पालन कराएं।

हर पाली में बदले जा रहे पासवर्ड
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 मई को हुई घटना के बाद विभिन्न स्तर पर परीक्षा में चेक बढ़ाए हैं। इसी क्रम में अब हर पाली में पेपर प्रिंट के लिए कोड जारी करने से पहले संबंधित केंद्रों में पासवर्ड बदले जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन बिना पासवर्ड बदले हुए पेपर प्रिंट के लिए कोड नहीं प्राप्त कर पाएंगे। इससे अगर किसी को पहले का पासवर्ड पता है तो वो इसका प्रयोग कर पेपर नहीं प्राप्त कर सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें