फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल्द ही फ्रीज होंगे ठगी के 28.17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी सेवानिवृत्त एफसीआई अधिकारी अंसार जमाल अब्बासी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले गए 42.09 लाख में बची रकम फ्रीज कराने की कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस अब तक 13.83 लाख फ्रीज करा चुका है। बचे 28.17 लाख रुपये फ्रीज कराने के लिए चार और बैंकों के नोडल अफसरों से संपर्क किया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि ठगों ने जिन छह बैंकों में रकम ट्रांसफर कराई थी, उनमें यस बैंक की दो शाखाएं शामिल हैं। बैंक के अधिकारियों से संपर्क भी किया गया है। मगर कभी-कभी बैंक की ओर से जवाबी कार्यवाही में देरी हो जाती है। बैंक की ओर से थोड़ा समय लग रहा है। पुलिस जल्द से जल्द पूरी रकम फ्रीज कराने के प्रयास में है। संबंधित नोडल अधिकारियों से सहयोग मिलते ही रकम फ्रीज करा दी जाएगी। वहीं, ठगी के मामले में जालसाजों ने जिन छह मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था उसे भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें