28 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 28 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए सोमवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में समारोह हुआ, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने कर्मचारियों का स्वागत किया।