लखनऊ। अमीनाबाद व्यापार संगठन ने अतिक्रमण व पार्किंग के मामले में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने दोपहिया वाहनों को उठाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, अतिक्रमण पर भी नियंत्रण नहीं है। पटरी दुकानदारों ने सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे मजबूरन सड़क पर बाइक खड़ी करनी पड़ रही है। सबसे पहले अतिक्रमण हटे और पार्किंगस्थल बनें। संयोजक केदारनाथ बाजपेयी, जितेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप अग्रवाल, विमल डलवानी, राजेश रोहिड़ा, संजय गुप्ता बबलू, दिनेश आहुजा, सुशील निगम आदि मौजूद रहे।