फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 24-Oct-2026

बिहार: सीवान में जब्त विस्फोटक नष्ट करते समय जोरदार धमाका, घरों के करकट उड़े; प्रशासन से भिड़े ग्रामीण

बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित भलुआरा गांव में जब्त विस्फोटक नष्ट करने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, धमाके से कई घरों के करकट उड़ गए और कुछ मकानों की खिड़कियों के जंगले टूट गए। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। और पढ़ें

07:18 PM, 24-Oct-2026

बिहार: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध में किशनगंज का युवक गिरफ्तार, मां ने क्या कहा?

बिहार: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध में किशनगंज का युवक गिरफ्तार, मां ने क्या कहा? और पढ़ें

07:06 PM, 24-Oct-2026

बिहार: सीवान में पटाखा ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर में पटाखा मंडी पर छापा, कई दुकानें सील; पटाखे भी जब्त

बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार शाम छाता बाजार की पटाखा मंडी में जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और एसओपी के उल्लंघन पर चार से पांच दुकानों को सील किया गया। टीम ने भारी मात्रा में पटाखे भी जब्त किए।
  और पढ़ें

विज्ञापन
06:50 PM, 24-Oct-2026

बिहार: निवेश के लिए सम्राट सरकार का बड़ा दांव, उद्योगों के लिए जमीन से बिजली तक की तैयारी

बिहार सरकार अगले पांच वर्षों में 12 लाख लोगों को राज्य में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फरवरी 2027 में बिहार बिजनेस कनेक्ट आयोजित करने, 20 हजार एकड़ औद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने और गया में मगध टाउनशिप विकसित करने की योजना बताई।
  और पढ़ें

06:09 PM, 24-Oct-2026

बिहार:विधायक अनंत सिंह जदयू से निष्काषित, इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर जदयू की कार्रवाई की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
04:26 PM, 24-Oct-2026

जैश-ए-मोहम्मद: मुंबई में एटीएस ने बिहार के युवक को गिरफ्तार किया; कौन है हसन अबू सरमद अख्तर?

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भँकर द्वारी गांव के रहने वाले 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने का आरोप है। और पढ़ें

04:06 PM, 24-Oct-2026

बिहार: जिस चंडी स्थान में दो महीने पहले लिए थे सात फेरे, उसी मंदिर के पोखर में मिला नवविवाहिता का शव

बिहार के सहरसा में मां चंडी मंदिर परिसर स्थित जीवछ पोखर से 19 वर्षीय पूनम कुमारी का शव बरामद हुआ है। पूनम की शादी 26 अगस्त 2026 को इसी मंदिर परिसर में हुई थी। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। 
  और पढ़ें

03:48 PM, 24-Oct-2026

बिहार: भाई का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाया; पटना में क्यों सामने आई ऐसी घटना? अंधविश्वास या विवाद की जांच

बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में छोटे भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई की गर्दन काट दी और उसका सिर गांव के दुर्गा मंदिर में रख दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अंधविश्वास की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

03:25 PM, 24-Oct-2026

बिहार: नालंदा में हॉस्टल से लापता 15 वर्षीय छात्र का शव नदी में मिला, परिजनों ने स्कूल पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार के नालंदा जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल से लापता आठवीं कक्षा के छात्र का शव शनिवार को पंचाने नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।  और पढ़ें

02:42 PM, 24-Oct-2026

जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या और पढ़ें

02:20 PM, 24-Oct-2026

बिहार: मकान या कोई संरचना बनाई तो कार्रवाई; बिहटा वायु सेना स्टेशन को लेकर बड़ा आदेश किस पर लागू?

क्या बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पास आपकी भी जमीन है? प्रशासन ने 100 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आने वाले भूखंडों की पहचान के लिए सर्वे नंबर जारी किए हैं। इस क्षेत्र में नए निर्माण और पेड़-पौधे लगाने पर रोक लगाई गई है। जमीन खरीदने या मकान बनाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। जमीन मालिक अपने दस्तावेजों से सर्वे नंबर भी मिलाएं। और पढ़ें

02:10 PM, 24-Oct-2026

बिहार न्यूज: 31 साल बाद लौटा बेटा, बदला नाम और पहचान; मां ने एक निशान से पहचान लिया अपना लाल

बिहार के कटिहार जिले में 31 साल पहले लापता हुआ पिंटू यादव अब्दुल जब्बार के नाम से अपने परिवार के पास लौट आया है। बचपन में दोस्तों के साथ ट्रेन में चढ़ने के बाद वह पश्चिम बंगाल के राधिकापुर-कालियागंज पहुंच गया था, जहां एक मुस्लिम परिवार ने उसे अपनाकर पाला-पोसा। और पढ़ें

12:58 PM, 24-Oct-2026

बिहार: 100 अंकों के सूचकांक से तय हुई बैंकों की रैंकिंग, जानें कौन किस स्थान पर?

बिहार में बैंकों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए पहली बार 100 अंकों पर आधारित मापन सूचकांक लागू किया गया है। इसके आधार पर बैंकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि भारतीय स्टेट बैंक को 32 अंक मिलने पर रेड जोन में रखा गया। और पढ़ें

12:53 PM, 24-Oct-2026

बिहार: खाने-पीने के सामानों में गड़बड़ी करने वालों पर मंत्री निशांत सख्त, जानिए कहां-किस पर हुई कार्रवाई?

होटल या दुकानों में खराब या मिलावटी खाद्य सामान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पटना में कई जगह से खराब मिठाई-पनीर और एक्सपायरी दूध समेत कई खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  और पढ़ें

12:25 PM, 24-Oct-2026

बिहार : 'मैंने भाई को मार डाला'- सहोदर को गोली मार SSP कार्यालय में बताई विवाद की वजह; पत्नी भी गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में मकान विवाद को लेकर सुरेश सिंह ने अपने भाई सोमनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि सुरेश सिंह ने अपने भाई को दो गोलियां मारीं। और पढ़ें

11:53 AM, 24-Oct-2026

बिहार न्यूज: सीमेंट लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक झुलसा; ग्रामीणों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में संगम घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर शुक्रवार देर रात सीमेंट लदे एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहा था और पश्चिम बंगाल नंबर का बताया जा रहा है। और पढ़ें

11:41 AM, 24-Oct-2026

बिहार: अनंत सिंह बोले- जनता मालिक और भगवान है, जीत का दावा; पार्टी कार्रवाई करेगी तो भी चिंता नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मोकामा से प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है और उन्हें भरोसा है कि जनता ने उन्हें वोट दिया है। और पढ़ें

10:16 AM, 24-Oct-2026

बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा, तेज हवा के साथ बारिश कब होगी; IMD ने क्या चेतावनी दी?

Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि चार दिनों के बाद बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के लोगों से सावधान ओर सतर्क रहने की अपील की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

09:19 AM, 24-Oct-2026

बिहार: सात की मौत और छह की पहचान, तबाह मकान और कई सवाल… सीवान ब्लास्ट में 10 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र स्थित अल्मापुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई और मृतकों के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। और पढ़ें

09:08 AM, 24-Oct-2026

बिहार: पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के आरोपी को 24 घंटे तो गोलीबारी के आरोपी को 2 घंटे में पकड़ा

पटना सिटी में हत्या और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी पूर्वी की एसपी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि खाजेकलां थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

08:38 AM, 24-Oct-2026

बिहार में 5 दिन बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

बिहार में 5 दिन बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी और पढ़ें

08:06 AM, 24-Oct-2026

बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी; घंटों बाधित रहा यातायात

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार दोपहर साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप एनएच-31 फोरलेन पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। और पढ़ें

05:52 AM, 24-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में ओला, उबर और रैपिडो समेत कैब एग्रीगेटर कंपनियों पर परिवहन विभाग ने सख्ती की है। कंपनियों ने अगर नियम का पालन नहीं किया तो इनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। आइए जानते हैं कि बिहार सरकार ने इन्हें क्या क्या निर्देश दिया है? और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें