फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:46 PM, 01-Oct-2026

बिहार: पटना के बाढ़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, ईंट-पत्थर से भी हमला; सनसनी

बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव में बुधवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग और रोड़ेबाजी में दशरथ यादव घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

09:00 PM, 01-Oct-2026

बिहार: शराब केस में प्राथमिकी से छेड़छाड़, मुंगेर में आठ पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब से जुड़े दो मामलों की प्राथमिकी में तथ्यों से छेड़छाड़ के साक्ष्य मिलने पर एसपी ने आठ पुलिसकर्मियों और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष के निलंबन की अनुशंसा भी डीआईजी से की गई है। और पढ़ें

08:57 PM, 01-Oct-2026

बिहार: सारण में बाढ़ के तेज बहाव में बहे चार युवक, दो की डूबने से मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

सारण के पानापुर में बाढ़ के तेज बहाव में सड़क पार करते समय चार युवक बह गए। ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, जबकि सत्यम कुमार और अनिल राय की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद किए।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 01-Oct-2026

राजस्थान: बैठक में भ्रष्टाचार और नियुक्ति का मुद्दा उठा तो बढ़ा विवाद, इनको बाहर भेजने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

सिरोही के आबूरोड नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में संविदा कर्मचारी की नियुक्ति समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा हो गया। मीडियाकर्मियों को बैठक से बाहर जाने के लिए कहे जाने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया और बैठक से बाहर निकलकर नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने चेयरमैन से मीडियाकर्मियों से माफी मांगने की मांग की। और पढ़ें

08:22 PM, 01-Oct-2026

बिहार: पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य, एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी लेने आए; 11 महीने बाद किसके बुलावे पर आईं?

रोहिणी आचार्य आज फिर से सुर्खियों में हैं। वह आज सिंगापुर से पटना पहुंची हैं। अपनी लाडली बेटी को रिसीव करने के लिए लालू प्रसाद खुद एयरपोर्ट पहुंचे। रोहिणी ने पत्रकारों के कुछ सवालों का भी जवाब दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
07:59 PM, 01-Oct-2026

बिहार: खगड़िया में स्कूल की सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत, जांच में निर्माण की अनियमितता उजागर

खगड़िया के मानसी स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट में भवन निर्माण में अनियमितता सामने आई है। तत्कालीन प्रधानाचार्य पर कार्रवाई होगी। जिले के 1150 से अधिक स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।

 

और पढ़ें

07:40 PM, 01-Oct-2026

बिहार: सारण के पानापुर में एयर ड्रॉप से पहुंचाया जाएगा राशन, पटना से रवाना हुआ हेलीकॉप्टर

सारण के पानापुर प्रखंड में आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से ड्राई राशन के एयर ड्रॉप की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त राशन पैकेट की मांग पर गोरखपुर से भी हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। और पढ़ें

07:31 PM, 01-Oct-2026

बिहार एक्सीडेंट: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एनएच-77 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में सीतामढ़ी निवासी विक्रम कुमार और प्रेम कुमार की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

 

और पढ़ें

06:06 PM, 01-Oct-2026

बिहार न्यूज: शेखपुरा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान

शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी पुल के पास पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव बरबीघा के रमजानपुर निवासी गायत्री देवी का निकला। परिजनों के अनुसार, 27 सितंबर को विवाद के बाद वह घर से निकली थीं। और पढ़ें

06:01 PM, 01-Oct-2026

राजस्थान: ड्यूटी के दौरान काल बनकर आया बेकाबू ट्रक, हाईवे पेट्रोलिंग हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

कोटपूतली के अंबाला-पनियाला हाईवे पर गुरुवार को ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा देहली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:59 PM, 01-Oct-2026

बिहार: बेली ब्रिज बंद होते ही शुरू हुई मुफ्त फेरी सेवा, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेंगे बड़े जलयान

बेली ब्रिज बंद होने के बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच मुफ्त फेरी सेवा शुरू हो गई है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बड़े जलयान चलेंगे। यात्री बाइक-साइकिल समेत सामान पार कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस, आपदा मित्र और मेडिकल कैंप तैनात रहेंगे। और पढ़ें

05:55 PM, 01-Oct-2026

बिहार बाढ़: गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण में बाढ़, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें तैनात; राहत केंद्र सक्रिय

गंडक नदी में जलप्लावन से सारण के सात प्रखंडों की 25 पंचायतों के 102 गांव प्रभावित हैं। करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 15,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

और पढ़ें

05:34 PM, 01-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: कोसी स्नातक सीट से संतोष तिवारी ने भरा निर्दलीय पर्चा, शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान की मांग

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सैनिक संतोष कुमार तिवारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने शिक्षित बेरोजगारों के लिए 5,000 रुपये मासिक भत्ता, शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान और पूर्णिया में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग उठाई।

 

और पढ़ें

05:29 PM, 01-Oct-2026

बिहार: मधुबनी में समाहरणालय भवन की नीलामी का आदेश, कोर्ट ने मुख्य गेट पर चस्पा कराया नोटिस

मधुबनी में 4.17 करोड़ रुपये के पुराने बकाये के मामले में कोर्ट ने समाहरणालय भवन और उसकी जमीन की नीलामी का आदेश दिया है। पंडौल को-ऑपरेटिव सूत मिल से जुड़े विवाद में मुख्य गेट पर नीलामी का नोटिस चस्पा किया गया।

 

और पढ़ें

05:04 PM, 01-Oct-2026

बिहार: अंचल अधिकारियों के लॉगिन में उपलब्ध अधूरी जमाबंदियां, 31 अक्तूबर तक शुद्धीकरण का निर्देश

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल अधिकारियों के लॉगिन में उपलब्ध अधूरी जमाबंदियों को 31 अक्टूबर तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। रैयत के आवेदन का इंतजार नहीं होगा। मृत रैयतों के उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने और भू-अभिलेख स्कैनिंग पर भी जोर दिया गया।

 

और पढ़ें

04:58 PM, 01-Oct-2026

बिहार: तिरहुत शिक्षक सीट से पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने मांगा समर्थन

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी समेत एनडीए नेताओं ने समर्थन की अपील की। मंत्री ने शिक्षकों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था की बात कही।

और पढ़ें

04:52 PM, 01-Oct-2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- स्वागत है

दरभंगा में जन सुराज के नामांकन कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार में बदलाव की जरूरत बताई। अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ खड़े होने वालों का स्वागत है।

 

और पढ़ें

04:33 PM, 01-Oct-2026

एसआईआर के बाद बड़ा बदलाव: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ऐसे जुड़वाएं, फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की जरूरत नहीं

SIR Bihar News: मतदाताओं के विशेष गहन परीक्षण के बावजूद जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और वह नाम जुड़वाना चाहते हैं तो बिहार में प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब अलग से घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं है। और पढ़ें

04:02 PM, 01-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, तेजी से फैलने लगा बाढ़ का पानी, डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड में रिंग बांध टूटा,गांव में फैला बाढ़ का पानी सूचन मिलने के बाद डीएम कुमार गौरव ने मौके पर पहुंच मरम्मती के दिए निर्देश,मौके अधिकारी कर रहे कैंप। जल्द ठीक होने के लिए निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

03:58 PM, 01-Oct-2026

बिहार: विनय कुमार ने संभाली मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी, अंजनी कुमार भी बने राज्य सूचना आयुक्त

बिहार के राज्यपाल ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को मुख्य सूचना आयुक्त और अंजनी कुमार को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इससे पहले, सेवानिवृत्ति पर बिहार पुलिस ने विनय कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। और पढ़ें

03:56 PM, 01-Oct-2026

बीएसईबी: बिहार एसटेट का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड; गलती है तो कैसे करें सुधार?

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने एसटीईटी 2026 का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 1 से 7 अक्तूबर तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कार्ड में किसी तरह की गलती है तो तय समय के भीतर उसमें सुधार करना होगा।
  और पढ़ें

03:53 PM, 01-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार इन्वेस्टर मीट में बताया कि राज्य में 68 हजार करोड़ रुपये के सड़क कार्य पूरे हो चुके हैं। 65,100 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम जारी है, जबकि 1.25 लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। और पढ़ें

03:38 PM, 01-Oct-2026

बिहार: स्कूलों की सफाई के नाम पर करोड़ों का खेल! एजेंसी के नाम में एक अक्षर का अंतर; आयुक्त के यहां सुनवाई

बक्सर में सरकारी विद्यालयों की सफाई के नाम पर कथित फर्जी एजेंसी से भुगतान का मामला प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचा है। परिवादी ने करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को निर्धारित है।

 

और पढ़ें

03:31 PM, 01-Oct-2026

बिहार: जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाया था नंगा तार, करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कोरा गांव में बुधवार शाम खेत में बिछे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान हुई है। भाकपा माले ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

 

और पढ़ें

03:25 PM, 01-Oct-2026

अच्छी खबर: दरभंगा के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लहेरियासराय में नमो भारत और इंटरसिटी का ठहराव मंजूर

लहेरियासराय स्टेशन पर 2 अक्टूबर से जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और 5 अक्टूबर से जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। दोनों ट्रेनें दो-दो मिनट रुकेंगी। इससे दरभंगा और आसपास के 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। और पढ़ें

03:21 PM, 01-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में गंडक उफान पर, 30 से अधिक गांव जलमग्न, 25 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित

गोपालगंज में गंडक नदी के उफान से 30 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। 20 से अधिक पंचायतों की करीब 25 हजार आबादी प्रभावित है। जमींदारी बांध टूटने से खतरा बढ़ा है। प्रशासन ने राहत-बचाव और तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। और पढ़ें

03:16 PM, 01-Oct-2026

बिहार: पानापुर में गंडक का कहर, सरौजा भगवानपुर के पास टूटा तटबंध; निचले इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

गुरुवार को पानापुर के सरौजा भगवानपुर के समीप तटबंध टूटने से बाढ़ का संकट और गहरा गया। तटबंध टूटने के बाद पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है। और पढ़ें

02:35 PM, 01-Oct-2026

बिहार: बिहटा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, टक्कर मारने वाला ट्रक जब्त; आरोपी गिरफ्तार

बिहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पढ़ें

01:48 PM, 01-Oct-2026

राजस्थान: शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद

टोंक की विशेष एससी/एसटी अदालत ने प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी प्रधान, उसकी मां संजना, भाई सवाई राम और बहन सुशीला को दोषी माना। युवती की हत्या जहरीला रसायन पिलाकर की गई थी और बाद में परिजनों को सांप के काटने की झूठी कहानी बताई गई थी। और पढ़ें

01:42 PM, 01-Oct-2026

बिहार: राहत मिली ही थी कि फिर लौट आई बाढ़, स्कूलों में घुसा पानी; बुआई पर भी संकट

समस्तीपुर के दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने से मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर और विद्यापतिनगर प्रखंडों में बाढ़ का खतरा लौट आया है। नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। चार स्कूलों में दोबारा पानी घुसने से पढ़ाई प्रभावित हुई है, वहीं खेतों में पानी पहुंचने से रबी की बुआई पर भी संकट मंडराने लगा है।
  और पढ़ें

01:06 PM, 01-Oct-2026

बिहार में बड़ा हादसा: बच्चों को पढ़ाते समय भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, युवती समेत कई घायल

मुजफ्फरपुर में एक सामुदायिक भवन के बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां एक युवती बच्चों को पढ़ा रही थी। प्लास्टर की चपेट में आने से युवती समेत करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

12:56 PM, 01-Oct-2026

बिहार: छठ पर रेलवे का ‘क्राउड कंट्रोल प्लान’, समस्तीपुर समेत 13 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल 13 प्रमुख स्टेशनों पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेगा। 88,650 वर्गफीट में बनने वाले इन क्षेत्रों में यात्रियों को पहले रोका जाएगा और ट्रेन आने तथा प्लेटफार्म पर जगह उपलब्ध होने के बाद चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। व्यवस्था 16 से 25 नवंबर तक प्रभावी रखने की तैयारी है।
  और पढ़ें

11:29 AM, 01-Oct-2026

बिहार: गंडक-बागमती के बाद बूढ़ी गंडक उफान पर, चार दिन में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर

मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों में नदी का जलस्तर करीब तीन मीटर बढ़ा है और निचले इलाकों में पानी तेजी से पहुंचने लगा है। सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट तक बूढ़ी गंडक का पानी पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत-बचाव और निगरानी बढ़ा दी है।
  और पढ़ें

10:48 AM, 01-Oct-2026

बिहार: शराब लदे ट्रक को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप, एसआई समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

वैशाली में शराब से लदे 18 चक्के के ट्रक और उसमें सवार लोगों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर के तुर्की थाने में वर्ष 2024 में हुई इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 
  और पढ़ें

10:18 AM, 01-Oct-2026

बिहार: बाढ़ के पानी में बहकर गांव पहुंचे हिरण के तीन बच्चे, ग्रामीणों ने पकड़ा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ के पानी में बहकर हिरण के चार बच्चे आबादी वाले इलाकों में पहुंच गए। ग्यासपुर पंचायत में डाकघर के पास पानी में तैर रहे तीन हिरण के बच्चों को ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के अनुसार, सभी हिरण के बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि लगातार पानी में बहने के कारण उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
  और पढ़ें

10:09 AM, 01-Oct-2026

बिहार में बाढ़ का कहर: गंडक-बागमती-कोसी उफनाई, दो लाख लोग परेशान; कई जगह तटबंध टूटे; जानिए कहां-क्या हाल है?

Bihar Flood Situation : गंडक और कोसी समेत कुछ नदियां फिर से उफना गई है। इससे दो लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बिहार के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। पटना और बेगूसराय में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा हैं। बाढ़ में घिरे लोगों का हाल बेहाल है। प्रशासन की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। आइये जानते हैं कहां-क्या हाल है?
  और पढ़ें

08:59 AM, 01-Oct-2026

गयाजी: पितृपक्ष मेले में 16 वेदी पर उमड़ी आस्था, जानिए यहां पिंडदान और गजकर्ण तर्पण का महत्व

गयाजी पितृपक्ष मेले के सातवें दिन और गया श्राद्ध के छठे दिन विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित 16 वेदी मंडप श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आश्विन कृष्ण षष्ठी के अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों पिंडदानी यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि 16 वेदियों पर विधि-विधान से पिंडदान करने और दूध से गजकर्ण तर्पण करने से पितरों को मोक्ष तथा विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। और पढ़ें

08:02 AM, 01-Oct-2026

नालंदा खुला विश्वविद्यालय: नामांकन का आखिरी मौका! आठ अक्तूबर तक लें दाखिला, एमसीए चयनितों को भी बड़ी राहत

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पारंपरिक और वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी रखते हुए आठ अक्तूबर तक प्रवेश का संभावित अंतिम अवसर दिया है। और पढ़ें

07:48 AM, 01-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के पांच प्रखंडों की 18 पंचायतों के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार शाम चार बजे तक 24,725 आबादी और करीब 4,220 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए 33 नाव, एक बोट एंबुलेंस, पांच चिकित्सा शिविर और तीन एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमें उपलब्ध कराई हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें