फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vinay Kumar takes charge as Chief Information Commissioner News in hindi

बिहार: विनय कुमार ने संभाली मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी, अंजनी कुमार भी बने राज्य सूचना आयुक्त

Thu, 01 Oct 2026 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Oct 2026 03:58 PM IST
सार
Register For Event

बिहार के राज्यपाल ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को मुख्य सूचना आयुक्त और अंजनी कुमार को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इससे पहले, सेवानिवृत्ति पर बिहार पुलिस ने विनय कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन
Bihar: Vinay Kumar takes charge as Chief Information Commissioner News in hindi
राज्यपाल ने दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राज्यपाल ने विनय कुमार को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त और अंजनी कुमार को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इससे पहले, बिहार पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बिहार की पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

इस अवसर पर महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों में जितेंद्र सिंह गंगवार, जितेंद्र कुमार, कुंदन कृष्णन और शपंकज दराद सहित पूर्व महानिदेशक (बीएसएपी) ए.के. अंबेडकर और बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने विनय कुमार के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस संगठन के प्रति योगदान की सराहना की। साथ ही, उनके सुखद और मंगलमय भावी जीवन की कामना करते हुए बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed