फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:21 PM, 25-Aug-2026

बिहार के जहानाबाद में विवाद: जमीन के टुकड़े के लिए जंग! लाठी-डंडे व रोड़ेबाजी में 10 घायल; गांव में तनाव

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:06 PM, 25-Aug-2026

तेजस कार्यशाला: नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा! मुजफ्फरपुर में 450 से ज्यादा प्रतिभागी जु

मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। DPIIT और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य गैर-महानगरीय क्षेत्रों के स्टार्टअप, छात्रों और जमीनी स्तर के उद्यमियों को संसाधन, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। और पढ़ें

08:46 PM, 25-Aug-2026

बिहार: पंचायत चुनाव की तारीख पर अभी सस्पेंस, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- प्रक्रिया पूरी होने दें

मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर कहा कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परिसीमन और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव आयोग तारीख की घोषणा करेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
07:32 PM, 25-Aug-2026

बिहार: स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, झड़प में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

पटना में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS) के बाहर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प व पथराव में जक्कनपुर थाने के SHO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हंगामे में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। और पढ़ें

07:22 PM, 25-Aug-2026

बिहार: पटना नगर निगम का भ्रष्टाचार खुलेगा! 5798 वाणिज्यिक संस्था-संगठन के लिए नियम बदलेगी सरकार की यह समिति?

Bihar News : पटना से पेट्रोल पंप, होटल, स्कूल, कार्यालय, दुकान से लेकर मोबाइल टावर तक कहां ले जाएगा नगर निगम? इस सवाल का जवाब लोगों को नहीं मिल रहा। सत्ताधारी जन प्रतिनिधियों को भी नहीं मिला। अब सरकार ने समिति बनाई है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:20 PM, 25-Aug-2026

Raksha Bandhan 2026: सावन की बारिश भी नहीं बिगाड़ेगी राखी का सफर, डाक विभाग की नई पहल बनी बहनों का भरोसा

रक्षाबंधन से पहले सावन की बारिश के बीच डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है। बिहार के डाकघरों में 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे, विशेष काउंटर, पैकेजिंग सुविधा और डाक शुल्क में 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। देश के साथ विदेशों में भी राखियां भेजी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

06:57 PM, 25-Aug-2026

बिहार: डिजिटल दौर में सरकारी सूचना तंत्र को धार देने की तैयारी, दिल्ली में जुटे राज्यों के सचिव

नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच सूचना एवं जनसंचार व्यवस्था को मजबूत करने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नई प्रणालियां अपनाने और बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। और पढ़ें

06:20 PM, 25-Aug-2026

बिहार: सम्राट सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां पहुंचेंगी घर-घर, इस पर भी होगा फोकस; अधिकारियों को मिला निर्देश

पटना में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिनों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

06:04 PM, 25-Aug-2026

बिहार: भोजपुर में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर; 30 से ज्यादा गांव प्रभावित

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांवों में खेत-बधार और ग्रामीण सड़कें जलमग्न हैं। फसलों के साथ पशु चारे का संकट भी बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

05:30 PM, 25-Aug-2026

बिहार: रात में खुली पति की आंख तो सीढ़ी पर मिली पत्नी की लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में तीन धुर जमीन के विवाद में 33 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चाकू से वार के निशान भी मिले हैं। मृतका के पति ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

05:08 PM, 25-Aug-2026

बिहार: नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी का जलवा, लक्ष्मी भार्गव बनीं ‘मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026’

नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीता। अब वर्ष 2027 में बोलीविया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। और पढ़ें

04:44 PM, 25-Aug-2026

बिहार: चैनछपरा में पूजा के बाद विवाद, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति; प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद तनाव का माहौल है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। और पढ़ें

03:45 PM, 25-Aug-2026

बिहार: पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में डीड राइटरों का आंदोलन तेज, कांग्रेस का मिला समर्थन; दी ये चेतावनी

बिहार के गया में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का कलमबंद आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। डीड राइटरों ने सरकार से व्यवस्था वापस लेने की मांग करते हुए न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। और पढ़ें

02:47 PM, 25-Aug-2026

गया-बोधगया के विकास पर संजय झा का बड़ा दावा: फल्गु में सालभर रहेगा पानी, 1200 करोड़ का कॉरिडोर बदलेगा तस्वीर

गया-बोधगया के विकास को लेकर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि फल्गु नदी में सालभर स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सोन नदी से पानी लाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। और पढ़ें

02:12 PM, 25-Aug-2026

बिहार: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती का डबल मर्डर, खून से लथपथ मिले शव; चौकी पर पति तो फर्श पर पड़ी थी पत्नी

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा गांव में मंगलवार सुबह बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। 70 वर्षीय बंगाली दास और उनकी 65 वर्षीय पत्नी धनमा देवी के शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। शुरुआती जांच में दोनों पर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका है। और पढ़ें

12:43 PM, 25-Aug-2026

Bihar News: ‘विवेक से शादी कराओ’... टावर पर चढ़कर युवती ने मचाया हंगामा, पुलिस ने घंटों समझाकर उतारा

पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित हरैया थाना क्षेत्र के परेउआ गांव में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी विवेक से शादी करने की मांग को लेकर ऊंचे टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और पढ़ें

12:28 PM, 25-Aug-2026

Bihar: सपने में आया बाबा का बुलावा! पति की आंखों की रोशनी घटी तो बेटे संग शुरू की यात्रा, मां बनी सेवादार

सावन की अंतिम सोमवारी पर असरगंज के कच्चे कांवरिया पथ पर आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। बांका के फुल्लीडुमर की सोनी कुमारी अपने पति मंटू कुमार और 11 वर्षीय बेटे अंकुश के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दंडवत यात्रा कर रही हैं। और पढ़ें

12:05 PM, 25-Aug-2026

70वीं BPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर पटना में बवाल: वाटर कैनन के बाद लाठीचार्ज, एक छात्र का सिर फटा

70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की। और पढ़ें

11:08 AM, 25-Aug-2026

Bihar News: वैशाली में थाने से 300 मीटर दूर ATM पर चोरों का धावा, मशीन तोड़ी; एक संदिग्ध हिरासत में

वैशाली के करताहां थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने थाना परिसर से महज 300 मीटर दूर स्थित SBI ATM को निशाना बनाया। बदमाशों ने ATM का शटर और मशीन क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे। और पढ़ें

10:33 AM, 25-Aug-2026

Bihar: बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी; CM सम्राट बोले- कलाकार बनें ब्रांड एंबेसडर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करने में सहयोग करने की अपील की। और पढ़ें

10:14 AM, 25-Aug-2026

Bihar News: बिहार की विरासत देख मंत्रमुग्ध हुए सांसद, सुधा मूर्ति बोलीं- 2-3 दिन लेकर आइए

पटना में बिहार म्यूजियम और खुदा बख्श लाइब्रेरी का भ्रमण करने पहुंचे 18 सांसदों ने बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और हजारों साल पुराने इतिहास की जमकर सराहना की। पश्चिम बंगाल की सांसद जून मालिया ने लोगों से बिहार आने की अपील करते हुए कहा, ‘आइये न हमरा बिहार में।’ और पढ़ें

09:26 AM, 25-Aug-2026

Bihar: जिसे बचाने का कानून, उसका ही शिकार! कोसी में डॉल्फिन पकड़ी, घर ले जाकर तेल निकालने की तैयारी

सहरसा जिले में कोसी नदी के पास गांगेय डॉल्फिन के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। डरहार गांव के पास मछुआरों ने कथित तौर पर डॉल्फिन को जाल में फंसाकर नाव से घर पहुंचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की। और पढ़ें

09:06 AM, 25-Aug-2026

Bihar: घर बनाने निकले सुरेंद्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी; कफन में लौटा 52 साल का राजमिस्त्री

सारण जिले के कुमना चारबटनी टोला में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र राम की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान में रड का काम करते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में रड आ गया, जिससे सुरेंद्र करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। और पढ़ें

07:55 AM, 25-Aug-2026

Bihar News: अतिक्रमण हटाने पर बवाल! वार्ड पार्षद को घेरकर पीटा, पिस्टल के बट से किया हमला

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद बढ़ गया। सोडा गोदाम रोड के पास नगर निगम वार्ड नंबर 45 के पार्षद शिवशंकर महतो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पिस्टल के बट से सिर पर वार करने से पार्षद घायल हो गए। और पढ़ें

07:51 AM, 25-Aug-2026

Bihar News: छात्रों की परेशानी अब नहीं रहेगी अनसुनी, नालंदा के 54 शिक्षण संस्थानों में पहुंचेगा प्रशासन

नालंदा जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए नई पहल शुरू की है। जिले के 54 प्रमुख सरकारी डिग्री कॉलेजों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, मेडिकल एवं तकनीकी संस्थानों और कल्याण छात्रावासों में हर महीने के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ लगाया जाएगा। और पढ़ें

07:40 AM, 25-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

गया के अध्ययन भ्रमण पर पहुंची संसदीय स्थायी समिति (परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति) के सदस्यों ने बोधगया में महाबोधि मंदिर के दर्शन किए और पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया। सभापति संजय कुमार झा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों को बोधगया की धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विरासत की जानकारी दी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें