चयनित उम्मीदवारों का होगी मेडिकल परीक्षण
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को एनआईसीएल द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मेडिकल परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया पद के लिए उम्मीदवार की चिकित्सीय योग्यता की पुष्टि के लिए जरूरी है। मेडिकल जांच और अंतिम सत्यापन पूरा होने के बाद कंपनी नियुक्ति पत्र जारी करेगी।
नियुक्ति पत्र में पोस्टिंग स्थान, रिपोर्टिंग की तारीख और आगे की जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवंटित कार्यालय में जॉइनिंग से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसमें आवश्यक दस्तावेज और फॉर्म जमा करना शामिल हो सकता है।
कामकाज की जानकारी के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
नव-नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसरों को एक इंडक्शन या प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेना पड़ सकता है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अपनी जिम्मेदारियों, कंपनी की नीतियों और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नियमित कार्य शुरू करने से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेडिकल परीक्षा की तारीख, नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग निर्देशों से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
NICL AO Final Result 2025-26 Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Recruitment या Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
- “NICL AO Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Ctrl + F का उपयोग कर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
- भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।