कैसे होगा चयन?
एसएससी सीएचटी/जेएचटी 2026 भर्ती में सबसे पहले पेपर-I होगा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) भी लागू होगी।
पेपर-I में सफल उम्मीदवारों को पेपर-II देना होगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद तथा निबंध आधारित प्रश्न शामिल होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) किया जाएगा। कुछ पदों और विभागों के लिए आवश्यक होने पर मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
एसएससी जेएचटी/सीएचटी 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद "Admit Card" सेक्शन में जाकर जेएचटी 2026 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, फिर इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।