चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से स्क्रीनिंग और इंटरव्यू पर आधारित है। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। जिसके आधार पर चयन होगा। जरूरी बात है कि इंटरव्यू में आने के लिए किसी प्रकार का टीए या डीए नहीं दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न नियम फॉलों करने होंगे-
- सबसे पहले IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में IMD Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पोस्ट चुनकर आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
आवेदन सबमिट करने से पहले अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि कोई भी जानकारी अधूरी, गलत या अस्पष्ट न हो, क्योंकि ऐसे आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज लाना जरूरी होगा।