फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT Admit Card 2025 Paper-II admit card released exam held December 14 here how download hall ticket

SSC CHT Admit Card: एसएससी सीएचटी पेपर-II का प्रवेश पत्र जारी, 14 दिसंबर को होगी परीक्षाण; ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 12 Dec 2025 04:06 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Fri, 12 Dec 2025 04:06 PM IST
सार
Register For Event

SSC JHT Paper 2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचटी परीक्षा 2025 के पेपर-II के लिए एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास जारी कर दिया है। परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को होगी। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जाने पूर्ण प्रक्रिया..

विज्ञापन
SSC CHT Admit Card 2025 Paper-II admit card released exam held December 14 here how download hall ticket
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025 के पेपर-II के एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी जो गए हैं। उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में हिंदी अनुवादक पदों पर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण स्टेप है। 

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
एसएससी सीएचटी II की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को होगी। विकलांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब की अनुमति है। इसके लिए उन्हें स्क्राइब एंट्री पास अलग से डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: ICSI CS December Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर के लिए प्रवेश पत्र जारी, 22 दिसंबर से होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास की हार्ड कॉपी अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देश और रिपोर्टिंग समय का पालन करें। और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड न करें, क्योंकि एसएससी की केवल अधिकारिक वेबसाइट ही मान्य है। बिना दस्तावेज के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एसएससी की वेबसाइट पर नोटिस और अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी है। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास इन्हीं स्टेप्स से डाउनलोड किए जाएंगे।
  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएससी सीएचटी प्रवेश पत्र 2025 पेपर-II लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी निकाल लें।

ये भी पढ़े: NEET SS 2025: आज जारी होगी सिटी स्लिप, जानें परीक्षा तिथि, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?
प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और स्क्राइम की एंट्री जानकारी (यदि लागू हो) जरूर चेक करें। यदि किसी तरह की गलती मिलती हो, तो तुरंत एसएससी से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed