फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Vyapam Vacancy 2025: जूनियर रीडर, कापी होल्डर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती; 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

Tue, 23 Sep 2025 12:24 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Vyapam Jobs 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रेड 3 भर्ती 2025 के तहत जूनियर रीडर, कापी होल्डर और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रेड 3 (अलिपिकीय) भर्ती 2025 के तहत कापी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर और जूनियर रीडर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh Grade 3 Vacancy: महत्वपूर्ण तिथियां

छत्तीसगढ़ ग्रेड-3 भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • फॉर्म सुधार की तिथि: 16 से 18 अक्टूबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 30 नवंबर, 2025
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि: 24 नवंबर, 2025
  • परीक्षा केंद्र: रायपुर
विज्ञापन

रिक्त पद का विवरण

पद का नाम शासकीय मुद्रणालय रायपुर शासकीय मुद्रणालय राजनांदगांव कुल वेतन लेवल
कापी होल्डर 01 01 02 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
प्लेट मेकर 00 01 01 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
ग्रेनिंग मशीन आपरेटर 00 01 01 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
फास्ट डिजिटल प्रिंटर आपरेटर 02 00 02 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन आपरेटर 00 01 01 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
सिंगल कलर सीटफेड आपरेटर 01 00 01 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
ट्रेसर/रिटेचर/पे स्टर -- 01 01 लेवल 4 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)
जूनियर रीडर 0- 01 01 लेवल 6 (वेतन बैण्ड रु 5200-20200)

पात्रता मानदंड 

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) है। पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना आवश्यक है। जूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें