फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बैंक खातों की जांच से खुली चोरी की साजिश, सोने के गहनों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 01:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में पुलिस ने चोरी के लगभग 130 ग्राम सोने के गहनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गहने बैंक और दुकान में रखकर लोन लिया था। जांच में पता चला कि आरोपी पहले पीड़ित महिला के घर काम करते थे और साजिश को बैंक खातों की जांच से उजागर किया गया।
Register For Event
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल कुमार मढ़ व राकेश कुमार आरएसपुरा का रहने वाला है। इनमें राकेश पेशे से सुनार है। चोरी के गहनों को पहले एक निजी बैंक में रखकर लोन लिया फिर आरोपी ने अपने साथी सुनार के साथ मिलकर सोने को दूसरे बैंक में रखवाया व कुछ गहनों को दुकान पर रख लिया।

विज्ञापन


इससे पहले आरोपी साहिल पीड़ित महिला के घर पर काम करता था। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी के जवाब संदेहपूर्ण लगे। इस पर आरोपी के बैंक खाते खंगाले गए। इससे साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार 19 सितंबर को सैनिक कॉलोनी निवासी सीमा पंडोत्रा ने सैनिक कॉलोनी पुलिस चाैकी में घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर छन्नी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 130 ग्राम सोने के गहने बरामद किए। गहने दो निजी बैंकों व एक दुकान से बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें