फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आरएस पुरा में फिर से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Fri, 26 Sep 2025 02:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की 165वीं बटालियन ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं, जबकि क्षेत्र में हाल ही में कई संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं।
Register For Event
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की 165वीं बटालियन के जवानों ने वीरवार दोपहर को नवापिंड पोस्ट के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा है। उसकी पहचान मोहम्मद अकरम निवासी कुंदनपुर जिला सियालकोट पाकिस्तान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में घुसते ही बीएसएफ के जवानों ने अकरम को पकड़ लिया। पूछताछ में वह बार-बार धार्मिक बातें करने लगा और मूल सवालों से बचता रहा। इससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है। बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

गौरतलब है कि इसी माह सात सितंबर को आरएस पुरा की ऑक्ट्राय पोस्ट से एक पाकिस्तानी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद 16 सितंबर को अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में एक एके राइफल और एक मैगजीन बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें