विजयपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा सलाथिया में वीरवार को वॉलीबाल टूर्नामेंट करवया। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में राया क्लब ने ग्रोटा क्लब को 2-0 से हराकर ट्राॅफी हासिल की। डीएसपी अरुण सिंह जम्वाल मुख्य अतिथि रहे। थाना प्रभारी विजयपुर सुमित शर्मा भी माैजूद रहे। डीएसपी ने बताया कि यह टूर्नामेंट जेके पुलिस के प्रयासों से सफल रहा। जम्मू-कश्मीर पुलिस का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों की ओर मोड़ना और उन्हें नशे की लत जैसे बुरे रास्तों से दूर रखना है। संवाद