राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने जिले में बैकलॉग म्यूटेशन, डिजिटाइज्ड जमाबंदी रीडिंग शिविरों में पहचानी गई त्रुटियों के सुधार व शिकायत निवारण की समीक्षा के लिए बैठक की। डीसी ने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित म्यूटेशन की सभी श्रेणियों की पहचान करने और उनके निपटान के लिए गांव वार लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के महत्व पर बल दिया। शिविरों में एकत्रित जमाबंदी रिकॉर्ड में त्रुटियों को सुधारने में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करें। बैठक में एडीसी दिलमीर, एडीसी चंद्र प्रकाश, एसीआर मोहम्मद जहांगीर खान, एसडीएम आबिद हुसैन सहित राजस्व विभाग के अधिकारी माैजू रहे। संवाद