फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीर भूमि पार्क में गूंजे देशभक्ति के नारे, छात्रों ने भरा जवानों में जोश

Mon, 10 Nov 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा के वीर भूमि पार्क पहुंचने पर बाइकर्स दल का स्वागत किया गया
विज्ञापन
सांबा। वीर भूमि पार्क में रविवार को देशभक्ति के नारे गूंजे। नागरिकों और छात्रों ने जवानों का हौसला बढ़ाई। मौका था सीमा सुरक्षा बल की 125वीं वाहिनी के बाइकर्स दल का वीर भूमि पार्क सांबा में का स्वागत का।
विज्ञापन

यह बाइक रैली जम्मू से शुरू होकर गुजरात के भुज तक जाएगी। इस दौरान बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने बाइकर्स दल का उत्साहवर्धन किया और देशभर में ‘एकता और राष्ट्रभक्ति’ का संदेश फैलाने की सराहना की।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यह रैली देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बीएसएफ की भूमिका और सीमा सुरक्षा में योगदान से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी रैलियां युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वीर भूमि पार्क देशभक्ति नारों से गूंज उठा जब बाइकर्स का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यह रैली आगामी दिनों में पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों से गुजरते हुए भुज में अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें