फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस पर पथराव मामले में तालिब समेत छह का रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रायका बांदी में पुलिस पर पथराव मामले में तालिब हुसैन, वकील रजत रमीत सहित छह लोगों का रिमांड एक दिन बढ़ा है। दस दिन का रिमांड पूरा होने पर वीरवार को बाग-ए-बाहु पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अब शनिवार को पेशी होगी। रायका बांदी में एक जून को माहौल खराब हो गया था जब कब्जा हटाने के विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ था। डीएसपी समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हुए थे। गुज्जर नेता तालिब हुसैन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के बाहर तालिब हुसैन ने कहा कि पुलिस ने झूठे केस में फंसाया है। प्रदर्शनस्थल से गिरफ्तार करने के बाद पथराव हुआ था। घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। वीडियो में वह कहीं नहीं दिख रहे। सिर्फ वन अधिकार के समर्थन में आवाज उठा रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें