फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी : कर्रा

विज्ञापन
पुरानी मंडी में कांग्रेस की तरफ से आयोजित हमारी रियासत हमारा हक अ​भियान में भाग लेने पहुंचे कां
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए रविवार को पुरानी मंडी के वार्ड-11 में घर-घर दस्तक, हर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि हमारी रियासत, हमारा हक अभियान लगातार चलता रहेगा। इसमें नागरिकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद का सिलसिला बनाए रखेंगे। जब तक पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी। माैके पर कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व एमएलसी रविंदर शर्मा, वेद महाजन, अजय कुमार, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें