फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

विज्ञापन
विजयपुर थलोडी मकाम देव स्थान पर दंगल में पहलवानों को ईनाम देते
विज्ञापन
विजयपुर के गांव थलोड़ी में मकाम देव स्थान पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। क्षेत्र के गांव थलोड़ी स्थित मकामदेव स्थान में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ उमड़ी। इस वार्षिक दंगल का आयोजन मकाम देव स्थान के महंत दर्शन लाल एवं पुरी कमेटी के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान पारंपरिक कुश्ती मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल की सबसे बड़ी माली का मुकाबला पहलवान रिशु कठुआ और पहलवान अनिल रियासी के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन देर शाम निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे पर बढ़त नहीं बना सका। इसके चलते निर्णायकों ने मुकाबले को बराबरी पर समाप्त घोषित किया। दोनों पहलवानों को 11 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जंग बहादुर शर्मा, राजन शर्मा, धीरज शर्मा, बिल्ला सलाथिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें