फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहला जत्था रवाना होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा में हाईवे से जंगलों तक चला व्यापक सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जिला सांबा से सुरक्षित गुजरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। यात्रा के अगले चरण को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे संवेदनशील क्षेत्रों और आसपास के जंगलों में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), स्पेशल फोर्स तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों ने हाईवे से लगे इलाकों, जंगलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान आने-जाने वाले मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हाईवे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त भी बढ़ा दी गई है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों का अगला जत्था रवाना होगा। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें