फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जमीन के विवाद में महिला को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीन सरकार गांव में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। मीन सरकार गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने महिला नीता देवी पत्नी राजाराम निवासी मीन सरकार को बेरहमी से पीट दिया। इससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि आरोपी बलबीर सिंह निवासी मीन चाड़का पहले से उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा था। परिवार के मुताबिक, महिला खेत में काम कर रही थी। आरोपी ने पत्थर जैसी वस्तु से महिला के चेहरे पर वार किए और कमर पर लात मारी। इससे महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचाया। जहां से उसे ईएसआई मॉडल अस्पताल भेजा गया। बाद में विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घरवालों ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित परिवार ने एसडीपीओ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोपी मौके से भाग गया है। थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह चिब ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। महिला को हल्की चोटें आई हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें