बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अष्टांगू और अलूसा इलाकों के बीच वीरवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
यह दुर्घटना अष्टांगू-अलूसा मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान अलूसा गाथ निवासी उबैद मंजूर खान (19) पुत्र मंजूर अहमद खान के रूप में हुई है। उसका साथी उसी इलाके के गुलाम मोहम्मद मट्टा का 18 वर्षीय पुत्र आजाद गुल हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। संवाद