फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway news

Jammu News: रेल कर्मियों के एपीएआर की अवधि बढ़ी, 31 जनवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
Railway news
- स्व-मूल्यांकन और वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय
विज्ञापन


-रिपोर्टिंग अधिकारी के लिए 30 सितंबर तक का समय, लंबित एपीएआर स्वत: रिपोर्टिंग अधिकारी को जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पूरी करने की समयसीमा बढ़ा दी है। बोर्ड ने जारी आदेश में एपीएआर के विभिन्न चरणों के लिए नई तारीखें तय की हैं। बड़ी संख्या में एपीएआर लंबित होने के कारण यह समय विस्तार दिया गया है।

रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक वेतन आयोग एवं एचआरएमएस जया कुमार जी ने जारी आदेश में कहा है कि एपीएआर फॉर्म ऑनलाइन तैयार करने और स्व-मूल्यांकन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है। रिपोर्टिंग अधिकारी को एपीएआर 30 सितंबर तक समीक्षा अधिकारी को भेजना होगा। समीक्षा अधिकारी के लिए इसे स्वीकारकर्ता प्राधिकारी को भेजने की अंतिम तारीख 30 नवंबर और स्वीकारकर्ता प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन पूरा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 है।
विज्ञापन


मूल्यांकन पूरा होने के तुरंत बाद कर्मचारी को एपीएआर की जानकारी दी जाएगी। कर्मचारी 15 दिन के भीतर या 15 जनवरी 2027 तक, जो भी पहले हो, प्रतिनिधित्व दे सकेगा। प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई 31 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी। इसी तारीख को एपीएआर की पूरी प्रक्रिया समाप्त होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्व-मूल्यांकन की अंतिम तारीख तक लंबित एपीएआर स्वत: रिपोर्टिंग अधिकारी को भेज दिए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025-26 के एपीएआर के लिए इसके बाद कोई और समय विस्तार नहीं दिया जाएगा। पूर्व में स्व-मूल्यांकन की अवधि 30 जून, रिपोर्टिंग ऑफिसर द्वारा मूल्यांकन 31 जुलाई और समीक्षा 31 अगस्त तक होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed