फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू : संबद्ध कॉलेजों में 2026-27 सत्र से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अपने सभी निजी संबद्ध कॉलेजों में छात्रों और स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन कार्यालय के सहायक रजिस्ट्रार कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा जारी एक सर्कुलर में सभी निजी संबद्ध कॉलेजों के चेयरपर्सन और प्रिंसिपलों को निर्देश दिया गया है कि वे 2026-27 शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले अपने-अपने संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीनें स्थापित करना सुनिश्चित करें।

सर्कुलर में कहा गया है कि कॉलेजों को बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड का उचित रखरखाव, मेंटेनेंस और व्यवस्थित संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा ताकि भविष्य में संदर्भ और सत्यापन के लिए उपलब्ध रहे। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें