बारामुला। नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बारामुला पुलिस ने पाटन क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस पार्टी ने शाम करीब 4 बजे न्यू बाइपास के पास चेक जमाल मीर में नाका स्थापित किया। नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को सतर्कता से रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब चार ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इम्तियाज अहमद मीर उर्फ न्युक निवासी तंत्रयपोरा पलहलन के रूप में हुई है। संवाद