अधिवक्ता ताशी ग्याल्सन ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर लद्दाख से जुड़े
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता ताशी ग्याल्सन ने भाजपा नुब्रा के जिला अध्यक्ष त्सेरिंग सांगडुप के साथ शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर लद्दाख से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से लद्दाख के सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा में अनिवार्य भाषा पत्र से छूट देने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने नुब्रा घाटी में श्योक नदी पर प्रस्तावित 340 मेगावाट अगम जलविद्युत परियोजना की फाइल को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए भी समर्थन मांगा। ग्याल्सन ने बताया कि परियोजना की प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट पूरी हो चुकी है और यह स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, सिंचाई सुविधा तथा अगम थांग क्षेत्र में ईको।टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक होगी। मंत्री ने उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। संवाद