फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर यूनिवर्सिटी मार्केट में कचरे का अंबार और आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों का जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर नगर निगम की लापरवाही से हजरतबल इलाके की बाजार बनी मुसीबत, छात्रों और दुकानदारों में भारी नाराजगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके हजरतबल में स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी के बाहर का मुख्य बाजार इन दिनों राहगीरों, छात्रों और दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। इस व्यस्त बाजार में जगह-जगह जमा कचरे के ढेर, बदबू मारता पानी और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि बाजार में कई दिनों से कूड़ा-कचरा ऐसे ही पड़ा हुआ है, जिसे साफ नहीं किया गया। डंपिंग साइट के आसपास जमा गंदे पानी की वजह से पूरे इलाके में भयंकर बदबू फैल रही है, जिससे इस प्रमुख बाजार में लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।स्थिति को और बदतर बनाते हुए, आवारा कुत्तों के झुंड दिनभर बाजार में घूमते रहते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले पैदल यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। एक स्थानीय दुकानदार शोव्कत अहमद ने कहा कि कचरे के ढेरों के आसपास कुत्तों के जमावड़े के कारण बाजार से गुजरना डरावना अनुभव बन चुका है। शहर के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित शैक्षणिक केंद्र के बाहर स्थित इस बाजार की ऐसी बदहाली ने इसके पूरे स्वरूप को बिगाड़ कर रख दिया है। एक अन्य दुकानदार बशीर बाबा ने शिकायत की है कि इस गंदगी और बदबू की वजह से उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं। राहगीरों को चलने में दिक्कत आ रही है खासकर छात्रों को। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि श्रीनगर नगर निगम स्थिति से पूरी तरह वाकिफ होने के बावजूद इस समस्या का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नाराज नागरिकों और व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि बाजार से तुरंत कचरा हटाया जाए, जमा हुए गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था हो और इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष और निरंतर अभियान शुरू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें