फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सौ वाहनों का चालान, दो ई-रिक्शा जब्त, चार लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कठुआ की टीम ने बुधवार को हाईवे बरवाल तथा नगरी परोल के मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। कुल 380 वाहनों की जांच की गई। इसमें सौ वाहनों का चालान किया गया। दो ई-रिक्शा जब्त किया गया। वाहन चालकों से चार लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ कठुआ सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
एआरटीओ कठुआ शम्मी शर्मा ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान टीम ने कुल 380 वाहनों की जांच की। इसमें से 100 वाहनों का विभिन्न यातायात उल्लंघन के आरोप में चालान किया गया। वाहन चालकों से चार लाख 30 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने दो ई-रिक्शा जब्त किए जो बिना वैध दस्तावेजों के सड़क पर चल रहे थे। एआरटीओ ने कहा कि बिना पंजीकरण और आवश्यक कागजात के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें