फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BABA BARFANI NEWS

Kathua News: बाबा बर्फानी, मचैल यात्रा के बाद अब श्री बूढ़ा अमरनाथ की ओर बढ़ी आस्था

विज्ञापन
BABA BARFANI NEWS
जम्मू। बाबा बर्फानी और मचैल में चंडी माता की यात्रा के समापन के बाद अब श्रद्धालुओं का रुख पुंछ जिले के मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ की ओर बढ़ गया है। हालांकि 28 अगस्त को छड़ी पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा। मचैल यात्रा छड़ी यात्रा के साथ संपन्न हो चुकी है। सावन के अंतिम पड़ाव में बूढ़ा अमरनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालु जत्थों में पुंछ के लिए रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को यात्रा के दूसरे जत्थे में 1938 श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर और इंद्रप्रस्थ क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज दोनेरिया ने विधिवत पूजन कर भगवा झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा प्रमुख कुमार स्वामी सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जत्थे में 1022 पुरुष, 880 महिलाएं, 32 बच्चे और दो संत शामिल रहे। श्रद्धालुओं के लिए 45 वाहनों की व्यवस्था की गई थी, जिनमें 38 बसें, दो टेंपो और पांच कारें शामिल थीं। यात्रा संयोजक गौतम रावरिया और सह संयोजक राजशेखर सहित अन्य पदाधिकारियों ने रवानगी की व्यवस्थाएं संभालीं। भगवती नगर यात्री निवास में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। जयकारों के बीच जत्था रवाना हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed