फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: कांग्रेस नेता दामोदर रेड्डी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Thu, 02 Oct 2025 10:44 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आर दामोदर रेड्डी - फोटो : एक्स- @revanth_anumula
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आर दामोदर रेड्डी का बुधवार देर रात एक अस्पताल में किडनी संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने शहर के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़, मंत्रियों और अन्य नेताओं ने दामोदर रेड्डी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


दामोदर रेड्डी पांच बार विधायक चुने गए थे और 2004 से 2009 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की सरकार में आईटी मंत्री रहे। उन्होंने सूर्यापेट और तुंगतुरती विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया था।

सूत्रों के अनुसार, दामोदर रेड्डी का पार्थिव शरीर तीन अक्टूबर को सूर्यापेट ले जाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अंतिम संस्कार चार अक्टूबर को सूर्यापेट जिले के तुंगतुरती में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें