फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Election: कांग्रेस पर बरसे असम के मंत्री पीयूष हजारिका, बोले- जुबीन गर्ग का किया अपमान

Sun, 22 Mar 2026 07:46 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुबीन गर्ग का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा और उनकी अवसरवादी राजनीति असम की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गई है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Election: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस पर जुबीन गर्ग के अपमान का आरोप लगाया है। असम सरकार के कद्दावर मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भावनाओं पर हमला किया है। 
विज्ञापन


मामला बिजनी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुबीन गर्ग के प्रति असम्मानजनक व्यवहार किया। वीडियो सामने आने के बाद मंत्री पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि पूरे असम की अस्मिता का अपमान है।

'चुनावी फायदे के लिए किया इस्तेमाल'
हजारिका ने कहा कि कांग्रेस ने जुबीन गर्ग के नाम और उनकी लोकप्रियता का जमकर फायदा उठाया। लेकिन, अब उनके ही कार्यकर्ताओं ने इस महान कलाकार का निरादर करना शुरू कर दिया। हजारिका ने कहा, "आज कांग्रेस का असली चेहरा और उनकी अवसरवादी राजनीति असम की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गई है।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध के तीन हफ्ते: US-इस्राइल या ईरान, कौन जीत रहा; दुनिया पर क्या असर, किसे फायदा-किसे नुकसान?
विज्ञापन


असम की भावनाओं का केंद्र हैं जुबीन
असम में जुबीन गर्ग केवल एक गायक नहीं, बल्कि एक आइकन हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता राज्य में एक बड़ा भावनात्मक मुद्दा बन जाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के इस नाजुक मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कथित हरकत पार्टी के लिए भारी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें