फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लाल हो रही रफ्तार की सड़क- एक्सप्रेसवे

Wed, 23 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा

सार

एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के दौरान भरी जाए टायरों में नाइट्रोजन गैस जाबरा, खंदौली, जेवर टोल प्लाजा पर टायरों को ठंडा करने को डाला जाए पानी
Register For Event
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली को ताज के शहर आगरा का सफर कम समय में कराने के मकसद से बनाया गया एक्सप्रेसवे खतरनाक बनता जा रहा है। इस साल के शुरुआती ढाई माह ही 32 वाहन टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 17 लोगों की असमय मौत हो गई और 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव की भतीजी और भांजी की भी मौत स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से हुई थी। नोएडा से आगरा तक 100 मीटर चौड़ाई में बने यमुना एक्सप्रेसवे का सफर शुरू में सुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब हालात जुदा हैं।

सर्दी में कोहरा इस पर काल बनता है तो गर्मी शुरू होते ही सड़क पर टायर फटने से लोगों की मौत होने का सिलसिला चल पड़ता है। कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 22 मार्च तक तेज रफ्तार के चलते 32 गाड़ियों के टायर फट गए। इनमें ज्यादातर गाड़ियां टायर फटते ही असंतुलित होकर डिवाइडर और रेलिंग से टकराकर पलट गईं।
विज्ञापन


कई गाड़ियां तो एक्सप्रेसवे से नीचे भी गिरीं। 82 दिनों में 32 दुर्घटनाएं लोगों को डराने लगी हैं। 33 गंभीर रूप से घायल लोग हादसे का दर्द लेकर लौटे हैं। साल 2015 में एक्सप्रेसवे पर 57 लोग मरे थे और 590 लोग घायल हुए थे। इस बार हादसे में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस सावधानी से होगा सफर सुरक्षित

बाईक हादसा
इस सावधानी से होगा सफर सुरक्षित

- एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के दौरान भरी जाए टायरों में नाइट्रोजन गैस

- जाबरा, खंदौली, जेवर टोल प्लाजा पर टायरों को ठंडा करने को डाला जाए पानी

- एक्सप्रेसवे पर चढ़ते ही हवा कु छ कम कर लें 

- निर्धारित 100 की गति से अधिक गाड़ी न दौड़ाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें