फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ प्रकरण: छात्र आगरा आने से डरे, परीक्षा देने पर भी संशय 

Wed, 23 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा

सार

अपने देश के दूतावास में की शिकायत, लौटना चाहते हैं देश दूतावास ने गृह मंत्रालय से साधा संपर्क, संस्थान निदेशक तलब
Register For Event
विज्ञापन
वीएचपी नेता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय हिंदी संस्थान में कथित बीफ प्रकरण पर विहिप, बजरंग दल आदि अनेक संगठनों के प्रदर्शन से आरोपी छात्र बुरी तरह से डरे हुए हैं। वह अब आगरा नहीं लौटना चाहते हैं। यहां तक कि एक अप्रैल से होनी वाली परीक्षा में भी भाग नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन


दिल्ली में पांचों छात्रों ने अपने-अपने देश के दूतावास में वतन वापसी की गुहार लगाई है। इस पर दूतावास ने गृह मंत्रालय से संपर्क साधा है। बताया जाता है कि मंत्रालय ने छात्रों के साथ किसी भी अनहोनी न होने का भरोसा दिलाया है।

दूतावास के हस्तक्षेप पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान निदेशक को दिल्ली तलब किया है। उनसे पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 18 मार्च को सोशल मीडिया पर मांस काटते-पकाते (जिसे बीफ बताया गया) हुए संस्थान के पांच छात्रों के फोटो वायरल हो गए थे। मामले की जांच के लिए संस्थान ने आठ सदस्यीय कमेटी बना दी। कमेटी ने निरीक्षण में ऐसी किसी गतिविधि के न होने की रिपोर्ट दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आ सकती है दिल्ली से जांच टीम

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
मामला विदेशी छात्रों से जुड़ा होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भी सक्रिय हो गया है। सूत्र बताते हैं कि पीएमओ के निर्देश पर गृह मंत्रालय की टीम जांच के लिए शहर आ सकती है।

प्रकरण की जांच और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पीएमओ को रिपोर्ट की जाएगी। इसके साथ ही इस प्रकरण से हिंदी संस्थान की छवि भी धूमिल हुई है। संस्थान में पढ़ रहे अन्य विदेशी छात्र भी सहमे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि मंत्रालय ने घटना को गंभीरता से लिया है।

यह भी संभव है कि विदेशी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अगले सत्र से विदेशी छात्रों को यहां पढ़ाई के लिए भेजा भी न जाए। अगले सत्र से छात्रों को देश में स्थापित हिंदी संस्थान के अन्य नौ केंद्रों में शिफ्ट कर दिया जाए। अभी यहां 26 देशों के 72 विद्यार्थी हिंदी सीख रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें