फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से भाजपा संगठन को मिलेगी नई ताकत: राजेंद्र गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं, घंडालवीं में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा ने संगठन को डिजिटल युग के अनुरूप अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा मंडल घुमारवीं और भराड़ी की ओर से घुमारवीं तथा घंडालवीं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन से प्रेरित यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठनात्मक प्रशिक्षण को नई दिशा देगा और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जोड़ने कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, सरवन जम्वाल, ब्रह्म दास गौतम, संजय ठाकुर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि बदलते समय में तकनीक संगठनात्मक कार्यों का अहम माध्यम बन चुकी है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना आवश्यक है। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचार, संगठन और तकनीक-तीनों स्तरों पर सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, सरवन जम्वाल, ब्रह्म दास गौतम, संजय ठाकुर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें