फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऑटोमोटिव ट्रेड के छात्रों का इंडोफार्म में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के ऑटोमोटिव ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए 1 से 3 जुलाई तक नालागढ़ स्थित इंडोफार्म उद्योग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैक्टर व कृषि मशीनों के निर्माण, असेंबली, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। अंतिम दिन मूल्यांकन के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। मुंडखर स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया। लेमन ट्री होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने ऐसे प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया, जबकि अध्यापक रवींद्र शर्मा ने छात्रों के अनुशासन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें