उपमंडलाधिकारी अर्की सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद नवनिर्वाचित पंचायत समिति
अर्की(सोलन)। नवनिर्वाचित 23 पंचायत समिति सदस्यों को अर्की उपमंडल सभागार में उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद तोमर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों और अधिकारों का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों के लिए करें।
एसडीएम ने बताया कि पंचायत समिति के सुचारू संचालन के लिए सरकारी आदेश प्राप्त होते ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी जल्द संपन्न करवाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों सहित नवनिर्वाचित सदस्यों के समर्थक और परिजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।