फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में गैस सिलिंडर के लिए हाय-तौबा, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
पांवटा साहिब क्षेत्र में गैस सिलिंडर के लिए जुटी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
-डीएसी ऑनलाइन जनरेट नहीं होने पर, मैनुअल प्रक्रिया के लिए बुलाया जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हाय-तौबा जैसे माहौल देखने को मिल रहे हैं। लोगों को सुबह-सुबह 15–15 किलोमीटर दूर रामपुर घाट पहुंचकर अपना नंबर बुक करवाने के बाद सिलिंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

उपभोक्ता गुरुचरण, हर्ष, अजय, सलमान, बादशाह, दिनेश का कहना है कि उन्हें सुबह से ही सिलिंडर लेने के लिए निकलना पड़ रहा है। कई लोग तो चाय तक नहीं पी पाए और रामपुर घाट पहुंचकर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। पहले गैस सिलिंडर घर-घर पहुंचाया जाता था, लेकिन अब लोगों को इतनी दूर आना पड़ रहा है और इसके बावजूद दोपहर तक भी नंबर नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि गैस से संबंधित विभाग का कहना है कि पांवटा साहिब में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग ही नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी सर्वर खराब होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी डीएसी जनरेट न होने की बात कहकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और विभाग अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उधर, पांवटा खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र शर्मा का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का डीएसी ऑनलाइन जनरेट नहीं हो पा रहा है, केवल उन्हें ही मैनुअल प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वर में कोई दिक्कत नहीं होती तो पूरी प्रक्रिया सामान्य रूप से चलती है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें