फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   memorandum to governor

Sirmour News: डीएसपी विजय कुमार प्रकरण की हो स्वतंत्र जांच

Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
memorandum to governor
दलित शोषण मुक्ति मंच ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
विज्ञापन

चुराह प्रकरण की जांच और आरक्षण रोस्टर के बैकलॉग को भरने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दलित शोषण मुक्ति मंच ने डीएसपी (मुख्यालय) शिमला विजय कुमार की ओर से उठाए गए कथित जातिगत उत्पीड़न के मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मंच के राज्य संयोजक जगत राम और राज्य सह संयोजक आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। जगत राम और आशीष कुमार ने कहा कि विजय कुमार प्रकरण गंभीर है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में डीजीपी तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सतर्कता) को तलब किया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी को वर्तमान पद से हटाया जाए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच ऐसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए, जो डीजीपी के प्रशासनिक नियंत्रण में न हो और जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।
मंच ने चंबा-चुराह प्रकरण का मुद्दा भी उठाया। नेताओं ने कहा कि चुराह उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत नाटक को लेकर उठे विवाद की अभी तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। सरकार से तत्काल जांच करवाकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी भर्तियों और पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर के प्रभावी पालन की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों से किसी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। विभागवार रोस्टर की समीक्षा कर आरक्षित पदों का बैकलॉग तत्काल भरा जाए।
विज्ञापन

मंच ने एससी कंपोनेंट प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के विकास के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। धनराशि को दूसरे मदों में स्थानांतरित करने पर रोक लगाने के साथ पारदर्शी निगरानी व्यवस्था बनाने की मांग की गई। मंच ने चेतावनी दी कि इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में विवेक कश्यप, सतपाल मान, नरेश कुमार, निशा, नोख राम और ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed