आज के कार्यक्रम-
टीकाकरण : नाहन मेडिकल कॉलेज के मातृ शिशु अस्पताल में सुबह 10:00 बजे से 0 से डेढ़ साल के बच्चों का टीकाकरण होगा। अभिभावक अस्पताल आकर विभिन्न रोगों से बचाव को लेकर बच्चों को टीके लगवा सकते हैं।
पेंशनर दिवस : जिला सिरमौर पेंशनर कल्याण संघ नाहन की ओर से सुबह 11:00 बजे पायल होटल में पेंशनर दिवस का आयोजन।
सम्मान समारोह : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर पांवटा इकाई का 11 बजे ग्रेंड रिवेरा होटल में सम्मान समारोह होगा। 75 से 80 वर्ष आयु के सदस्य सम्मानित होंगे।
अभिनंदन समारोह : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का ददाहू आगमन पर सुबह 11:00 बजे भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन।
काम की बात
परिवहन विभाग की ओर से 18 दिसंबर को शिलाई में सुबह 10 बजे से वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे।