फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीवरेज संकट बड़ी चुनौती, जनता ने स्थायी समाधान मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट में चुनाव के बीच छाया सीवरेज का मुदा
विज्ञापन

सीवरेज निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान

गंदा पानी सड़कों पर फैलने से स्थिति और भी गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट में वर्षों से चली आ रही सीवरेज समस्या इस बार बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में सामने आई है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बाजार, अस्पताल, स्कूल, लघु सचिवालय और अन्य सरकारी संस्थानों की मौजूदगी के बावजूद सीवरेज निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आम लोग लगातार परेशान हैं। छोटी पाइपलाइनों, ओवरफ्लो सेफ्टी टैंकों और बरसात के दौरान गंदे पानी के सड़कों पर फैलने जैसी समस्याओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ऐसे में मतदाता इस बार नए प्रतिनिधियों से ठोस समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

नगर परिषद के कई वार्डों में बरसात के समय सीवरेज टैंक भर जाने के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों में बहने लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइनें अब बढ़ती आबादी के अनुरूप पर्याप्त नहीं रह गई हैं। जगह-जगह फैली बदबू और गंदगी से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सरकाघाट के पूर्व चेयरमैन कश्मीर सिंह ने बताया कि सीवरेज की समस्या सभी सात वार्डों में व्याप्त है। पहले इसके विस्तार के लिए धनराशि उपलब्ध हुई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर जमीन उपलब्ध न होने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका।
क्या कहते हैं शहरवासी

सरकाघाट में सीवरेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रोपा कॉलोनी और डबरोग में यदि बड़ी पाइपलाइन डाली जाए तो भारी बारिश में निकासी बेहतर हो सकती है। अब लोगों को नई परिषद से उम्मीद है। -वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष प्रकाश चंद चौहान

बरसात के समय सीवरेज टैंक भरने से गंदा पानी बाहर निकलकर गलियों में फैल जाता है। पूरे नगर में गंदगी का माहौल बन जाता है। नई परिषद से लोगों को समाधान की अपेक्षा है। -वार्ड नंबर-6 निवासी सुनील कुमार चंदेल

लाका वार्ड एक और दो में सीवरेज के साथ-साथ सार्वजनिक शौचालयों की भी जरूरत है। पुरानी लाइनें आबादी के हिसाब से छोटी पड़ गई हैं, जिससे बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। -वार्ड नंबर-2 रामनगर के निवासी जगदीश चंद
विज्ञापन


सरकाघाट में सीवरेज लाइन को दोबारा बिछाकर बड़ी पाइपलाइन डालना जरूरी है। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों को अलग व्यवस्था से जोड़ना होगा। स्थायी समाधान के बिना यह समस्या खत्म नहीं होगी। -वार्ड नंबर-4 कलस के निवासी अरशद हल्कू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें