फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शंचूल महादेव के सम्मान में दो दिवसीय टूंगर मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की सराज घाटी के देवता शंचूल महादेव के सम्मान में मनाया जाने वाला दो दिवसीय टूंगर मेला शुरू हो गया है। मेले में सराज घाटी के टील व बछूट के देवता शंचूल महादेव और ढिंओ के देवता लोमश ऋषि भाग ले रहे हैं। सराज पंचायत की ऊंची चोटी स्थित टूंगर में हर साल भादो मास में दो दिन तक यह मेला लगता है। देव मिलन के साथ महिला और पुरुष परस्पर पहाड़ी नाटी का डालते हैं। साथ यहां कारोबार के दृष्टि से मिठाईयों की दुकानों के साथ मनियारी और अन्य दुकानें सजती है। इस मेले में बंजार की सराज घाटी के साथ-साथ लगते मंडी जिला के गाडागुशैणी और बाह्य सराज के लोग भी आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें