पतलीकूहल सीएचसी में बाड़ी स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से बीमार बच्चों का हाल जानने पहुंचे
पतलीकूहल (कुल्लू)। खीर खाने से बीमार बच्चों का कुशलक्षेम जानने के लिए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बुधवार को सीएचसी पतलीकूहल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की और घटना को लेकर उनकी चिंताओं को सुना। अस्पताल पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अभिभावकों का आरोप है कि खीर खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी लेकिन स्कूल स्तर पर स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया। गोविंद सिंह ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। संवाद