जानकारी के अनुसार पूर्व में पहले फेस में आयोजित चारा चरण की काउंसलिंग के बाद बची 697 सीटों को भरने के लिए चार से 12 फरवरी तक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में 321 सबसिडाइज्ड और 376 नॉन सबसिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग होगी। फेज-2 के तहत चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसमें पहले चरण की प्रक्रिया चार से 7 फरवरी, जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
चार फरवरी को 44 और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जबकि 5 को 43 से 41, 6 फरवरी को 40 से 38 और सात फरवरी को 35 से 37 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान 10 फरवरी को 34 से 32, 11 को 31 से 28 और 12 फरवरी को 27 और इससे कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे।
प्राइवेट डाइट संचालकों की मांग के बाद रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों में ढील दी गई है। दूसरे फेस के तहत दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान यदि शेड्यूल के तहत बची हुई सीटें काउंसलिंग के बीच में भर जाती हैं तो उसी दिन से काउंसलिंग प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट सूची एवं दिशा-निर्देंशों के तहत निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग के लिए पहुंचना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी को अपने साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित अन्य दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला