फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rain and snowfall expected in Himachal today dust storms also predicted in the plains

Himachal Weather: हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में अंधड़ की भी चेतावनी; जानें अपडेट

Sun, 01 Feb 2026 10:16 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:16 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम खराब रहने वाला है। रविवार को आठ जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Heavy rain and snowfall expected in Himachal today dust storms also predicted in the plains
मनाली के सोलंगनाला में पहुंचे पर्यटक और आसमान में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी करते हुए रविवार को आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश के साथ अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। रविवार तड़के से प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। उधर, शनिवार सुबह से ही कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बादल छाए रहे।

ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा जिले में बर्फबारी के बाद अभी भी लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी को सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी 115 गांवों में अंधेरा पसरा है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.6, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 22.6, नाहन में 20.7, सोलन में 20.5, कांगड़ा में 21.0, मंडी में 21.8 और मनाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम पारा
ताबो -10.2
कुकुमसेरी -6.3
कल्पा -0.4
सराहन -0.3
मनाली 0.4
धर्मशाला 3.4
सोलन 3.4
ऊना 6.2
शिमला   6.5
मंडी 7.0
कांगड़ा  7.5
बिलासपुर 8.0
नाहन 8.5 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed